फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से निकाले तीन लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सैनी कॉलोनी निवासी एक अध्यापक के खाते से एक अज्ञात व्यक्ति ने 302983 रुपये निकाल लिए। जब पहली बार खाते से पैसे कटे तो अध्यापक ने इसकी सूचना बैंक को देकर खाता बंद करने का आग्रह किया था लेकिन बैंक ने समय रहते खाता बंद नहीं किया। जिसके बाद खाते से इतनी बड़ी राशि निकल गई। पुलिस ने पीड़ित अध्यापक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी राहुल राणा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापक है। उसका इंडस बैंक सेक्टर-12 में बचत खाता है। उसके खाते से एक अक्तूबर को 5690 रुपये निकाल लिए गए और 13 अक्तूबर को 2.97 लाख रुपये निकाल लिए गए जबकि उसने अपने खाते से पहली राशि निकालने के बाद तीन अक्तूबर को बैंक को इस बारे में सूचित किया था व बैंक को अपना खाता सील करने का आग्रह किया था लेकिन सूचित करने के बाद भी उसके खाते से लगाकार दो बार राशि निकाल ली गई। उसे शक है कि यह बैंक कर्मचारी की धोखाधड़ी व मिलीभगत से उसके खाते से पैसे चोरी किए गए है चूंकि इसकी सूचना उसने बैंक को पहले ही दे दी थी। जिसके बाद भी उन्होंने खाता बंद नहीं किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें