फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भांजा बताकर खाते में डलवाए तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फोन कर खुद को भांजा बता व्यक्ति से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। निगदू के डाबरथला निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र निवासी उसका भांजा अंकित कनाडा में रहता है। 25 अप्रैल को उसके मोबाइल पर फोन आया। आरोपी ने खुद को उसका भांजा अंकित बताया और कहा कि उसके खाते में वह 10.26 लाख रुपये भेज रहा है। आरोपी ने इसकी एक रसीद भी भेजी। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने कहा कि एजेंट की मां काफी बीमार है। जिसके इलाज के लिए दो लाख रुपये चाहिए। अगर एजेंट को उसने रुपये नहीं दिए तो वह रिपोर्ट करा देगा। वह आरोपी के झांसे में आ गया और उसके बताए खाते में दो लाख रुपये डाल दिए। बाद में फिर आरोपी ने दिल्ली की युवती के खाते में एक लाख रुपये और डलवाए। इसके बाद उसने अपने भांजे से बात की तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। आरोपी ने कुल तीन लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें