संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कंपनी में निवेश कर चार गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर 26 लोगों से करीब 21 लाख रुपये ठगे लिए। निवेश की अवधि पूरी होने पर जब लोगों ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
आजाद नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि मेरठ निवासी पंकज वर्मा 10 मई 2020 को मिलने के लिए झिलमिल से करनाल आया था। आरोपी ने बताया कि उसने एक फाइनेंस कंपनी बनाई है। इस कंपनी में निवेश करने पर चार गुना मुनाफा मिलेगा। पीड़ित ने आरोपी को पांच लाख रुपये नकद दे दिए। आरोपी ने कहा कि गोवा में उनका एक कार्यक्रम है और टीम के साथ वहां पहुंचना। आरोपी के कहने पर वह 25 अन्य लोगों को साथ लेकर गोवा पहुंचा। जहां सभी से कंपनी में करीब 16 लाख रुपये जमा करवाए। मगर बाद में समय पूरा होने पर रकम वापस मांगी तो आरोपी ने नहीं दी। बाद में पता चला कि फाइनेंस कंपनी फर्जी है। आरोपी ने अब लोगों से संपर्क करना भी बंद कर दिया है।