तकनीकी खराबी आने से सोमवार को करनाल सर्कल के करीब दो लाख उपभोक्ताओं की
टेलीफोन और नेट सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं
को करीब तीन घंटे से अधिक समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। लोग तीन घंटे तक
संचार की दुनिया से कटे रहे। इस बीच लोगों का कारोबार प्रभावित हुआ।
करीब
एक बजे दोबारा सेवा चालू होने के बाद उपभोक्ताओं की सांस में सांस आई। बीएसएनएल
उपभोक्ताओं के लिए सोमवार का दिन परेशानी भरा रहा। सुबह करीब साढे़ दस बजे
अचानक बीएसएनएल का पूरा नेटवर्क बैठ गया। यह नेटवर्क तकनीकी खराबी के कारण
प्रभावित हुआ।
लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक बीएसएनएल का हर उपभोक्ता हैलो
टोन से कटा रहा। यहां तक की बीएसएनएल के अधिकारियों के मोबाइल और लैंडलाइन
भी काम करना छोड़ गए थे। किसी से संपर्क न होने पर सब लोगों की सांस
मोबाइल, नेट और लैंडलाइन की टोन मरने के साथ ही अटक गई।
हर कोई परेशान
दिखा।
करनाल सर्कल के जिला करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र और कैथल में
अनुमानित आंकड़ों के अनुसार करीब पचास से साठ हजार नेट उपभोक्ता दुनिया भर
की जानकारी से कट गए। लगभग सत्तर हजार लैंडलाइन उपभोक्ताओं के घर से
बीएसएनएल की रिंग टोन समाप्त हो गई। लगभग डेढ़ लाख मोबाइल उपभोक्ता भी इस
दौरान अपने परिचितों से संपर्क से कट गए। करीब एक बजे दोबारा नेटवर्क चालू
हुआ।