फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्री से पहले दिन तीन ने सरपंच के लिए भरा नामांकन

Wed, 16 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत और जिला परिषद के चुनाव के लिए नामांकन भरने के पहले दिन जिलेभर में केवल इंद्री हलके से ही तीन सरपंच पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कराया। इनमें खुखनी गांव से राजेश व कुसुम और बीबीपुर ब्राह्मणान गांव से सुदेश देवी ने सरपंच व गांव खुखनी से ही एक प्रत्याशी ने पंच के लिए आवेदन पत्र दाखिला कराया। पहले चरण में असंध व इंद्री हलके में ही पंचायती चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


असंध से पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया गया, वहीं यही हाल करनाल में जिला परिषद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराने वालों के रहे। पहले दिन करनाल में 54 लोगों ने जिला परिषद के नामांकन के लिए फार्म लिए, वहीं असंध में 30 उम्मीदवारों ने पहले दिन नामांकन के लिए फार्म लिए। कुल मिलाकर पहले दिन चुनावी माहौल ठंडा रहा। प्रशासनिक अधिकारी 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की बाट जोहते रहे। असंध में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए तहसीलदार अभिषेक बिबियान ने बताया कि पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। पहले दिन प्रत्याशियों द्वारा केवल फार्म लिए गए हैं।

अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने वालों का लगा कार्यालयों में तांता
पंचायत के चुनाव लड़ने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए इंद्री कस्बे के बिजली कार्यालय से लेकर जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक तक प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। इस दौरान अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने में दिक्कतों के कारण उम्मीदवारों ने रोष भी प्रकट किया। एसडीएम अश्वनी मलिक ने बिजली निगम के आला अधिकारियों से बात कर जल्द अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के आदेश दिए। जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में तो खुद एसडीएम खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए। पहले दिन खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें