फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहे तीन, एक का शव मिला, दो लापता

Tue, 15 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आवर्धन में तीन लोग डूब गए, हालांकि देर शाम एक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस व गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस को दी शिकायत में उत्तम नगर निवासी अर्जुन ने बताया कि उसका भाई मुकेश (40) व उसकी बुआ का लड़का सूरज (35 ) मोपेड पर सवार होकर गांव संगोहा की तरफ से करनाल की तरफ आ रहे थे। उनके साथ ही दूसरी बाइक पर मुकेश का मामा दीवानचंद (50) भी आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में रंबा के पास मोड़ पर अचानक उनकी मोपेड आवर्धन नहर में जा गिरी। आनन-फानन में मुकेश का मामा दीवानचंद दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन वह भी उनके साथ ही बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। देर शाम ग्रामीणों और पुलिस ने सूरज का शव बरामद किया, जबकि गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं। सूरज गांव संगोहा का रहने वाला था। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया। कुंजपुरा थाना के प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें