फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जगह हुए दो सड़क हादसों तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात को मूनक रोड घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप करीब 9 बजे एक ही जगह पर दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इन हादसों को देख वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों और मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ पहला दर्दनाक हादसा
पहले हादसे में मूनक की ओर से ट्रैक्टर ट्राली चालक अशोक कालोनी निवासी अंकेश अपने एक साथी के साथ शहर की ओर आ रहा था। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक अंकेश की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा साथी घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के सिर के हिस्से पर टायर चढ़ने के बाद सड़क पर अनियंत्रित होकर ट्र्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे के बाद एक दम से हड़कंप की स्थिति बन गई।
फिर हादसा देखने वालों के साथ हुआ भीषण हादसा
सड़क पर ट्रैक्टर और डंपर की टक्कर के बाद जो हादसा हुआ, उसे देखकर मौके पर एकदम राहगीरों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद राहगीर मृतक के शव और घायल की हालत को देखकर हैरान थे। कुछ लोग जहां पहले हादसे में घायल को संभालने और उसे अस्पताल पहुंचाने में जुटे थे, तो अन्य लोग पुलिस को सूचना देकर तुरंत मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। मगर उन्हें क्या पता था, एक और हादसा काल का रूप लेकर उनके सिर पर खड़ा है। पहले हादसे के बाद सड़क पर राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस भी जांच कर ही रही थी कि अचानक मूनक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क पर खड़ी लोगों की भीड़ में घुस गई। कार की इस टक्कर में वहां खड़े बाइक सवार कुटेल निवासी जसवीर व गगसीना निवासी जगबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पर सदर थाना प्रभारी बलजीत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है।
विज्ञापन

शराब के नशे में दिख रहे थे कार चालक
राहगीरों ने बताया कि जिस वरना कार ने पहले हादसे को देखने के लिए जुटे लोगों को टक्कर मारी, उसमें दो व्यक्ति सवार थे, जो कि नशे में दिख रहे थे। इसी कारण चालक तेज रफ्तार और बेकाबू ढंग से कार को लेकर भीड़ में जा घुसा। इस कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी है और एक बाइक सवार को तो कार अपने साथ ही करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद लोगों ने उस बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें