फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहली बार 300 के पार, तीन की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केेसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को पहली बार कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 300 के पार हो गया। शहर और देहात क्षेत्रों में कुल 328 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या अब 185 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुुसार कोरोना के कारण 36 वर्षीय गांव शेखपुरा निवासी महिला, शिव कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय पुरुष व सेक्टर-16 निवासी 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। राहत की बात है कि एक दिन में 280 मरीजों ने महामारी को मात भी दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 285022 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 264918 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 17378 मामले पॉजिटिव हैं। फिलहाल 2171 एक्टिव केस हैं तथा 15022 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
33 विद्यार्थी और 6 कैदी भी पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव में 33 विद्यार्थी शामिल हैं और अलग-अलग स्कूलों के 10 अध्यापक भी हैं। इसके साथ ही जिला जेल में भी छह कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स, दो बैंक कर्मी, दो पुलिस कर्मी, साइंटिस्ट, कोर्ट कर्मी सहित अन्य कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

8900 को लगाया टीका, अभियान जारी
कोरोना टीकाकरण उत्साह के दूसरे दिन जिले में 135 केंद्र बनाए गए। इन सभी केंद्रों पर 8900 लोगों को टीका लगाया गया, जिनकी उम्र 45 व इससे अधिक थी। यह अभियान 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को भी चलेगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है जिनकी उम्र 45 व इससे अधिक है।
स्वास्थ्य केंद्र में 1370 लोगों ने लगवाया टीका
तरावड़ी। स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण महोत्सव के तहत सोमवार को 1370 लोगों ने टीकाकरण कराया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्णकांत ने बताया कि लोगों में अब काफी जागरूकता आ चुकी है और वह टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें