फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सहित तीन की मौत, 276 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सहित तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई और 276 नए केस मिले हैं। रविवार को हुई कोरोना संक्रमित की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर 173 पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिर्फ दो मौत की ही पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

रविवार कोे मिले नए केसों के बाद रिकवरी रेट 84.75 से लुढ़ककर 84.54 प्रतिशत पर आ गया है। लगातार बढ़ रहे केस और मौत के आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जिले के लोग गंभीर नहीं हैं। बाजारों में अभी भी आम दिनों की तरह लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं जिले में अब तक 2 लाख 87 हजार 392 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2 लाख 9 हजार 74 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि जिले में रविवार को 201 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 13142 हो गई है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव लाडवा निवासी 62 वर्षीय और पिपली बीएनसी कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इस जिले में अब तक 15545 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 2231 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

जिले में 90 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिले में 90 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इनमें पिपली, बीएनसी कॉलोनी पिपली, मोरथला, समानी, आदर्श नगर पिपली, सांवला, दुधला, गादली, चिब्बा, कमोदा, समसीपुर, किरमच, घराड़सी, कैंथला खुर्द, खेड़ी रामनगर, अढोण, ज्योतिसर, बारना, हथीरा, सेक्टर-2, 4, 5, 7, 8, 13 शामिल हैं। इसके अलावा थानेसर वार्ड-6, 7, 8, शांति नगर, कॉलेज कॉलोनी एनआईटी गेट, आकाश नगर, रामचंद्र कॉलोनी, सुभाष गली, सपरा कॉलोनी, शीला नगर, विष्णु कॉलोनी, एनआईटी कैंपस, केयूके कैंपस आदि में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए है।
32 कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले के खैरा, बीड़ मथाना, बोडला, पिपली बीएनसी कॉलोनी, घराड़सी, तिगरी खालसा, कमोदा, संतोख पुरा, मिर्जापुर, दबखेड़ी, आलमपुर, बारवा, सिंहपुरा, सेक्टर-2, 5, 7, 8, 13, थानेसर वार्ड-8, विष्णु कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, आदि में बनाए गए 32 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें