फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, एक ने होम आइसोलेशन मे तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बुजुर्ग और दो 50 साल से कम आयु के मरीज हैं। दो ने कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दम तोड़ा तो एक की होम आईसोलेशन के दौरान मौत हुई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 83 पहुंच गई है। जबकि 165 नए मामले भी सामने आये हैं। राहत की बात ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को 130 लोगों को मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को जो 165 केस आए इनमें 39 एंटीजेन टेस्ट और 126 आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। सीएमओ डा. योगेश शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार खेड़ी सर्फअली के 48 वर्षीय व्यक्ति और उसके बेटे ने विर्क अस्पताल में टेस्ट कराया था। जिसमें दोनों पॉजिटिव मिले थे। दोनों ने खुद को ठीक बताते हुए होम आईसोलेट हो गए। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू कर्मी भी उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट लेते रहे। 15 सितंबर की रात वह सोये थे अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। उन्हें कई दिन से खांसी और बुखार था। दूसरा मामला पधाना से है जहां 50 साल के व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने पर कल्पना चावला कालेज में दाखिल कराया गया। वे हाईपरटेंशन और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उसे वेंटीलेटर भी दिया गया लेेकिन उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार 77 साल के बदरपुर गांव के बुजुर्ग को गला खराब होने और सांस लेने में तकलीफ होने पर मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। टेस्ट में वे पाजिटिव मिले तो आईसीयू में दाखिल कराया गया लेकिन बुधवार सुबह निधन हो गया।
6005 में से 4018 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 63483 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 56409 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 6005 मामले पॉजिटव हैं, जिनमें से 83 मरीजों की मौत हो चुकी है, 1904 एक्टिव और 4018 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

जेल से दो और एक टेलर मिला संक्रमित
जिला स्पेशल जेल से दो, अल्फा सिटी का इंजीनियर, पूजम गांव से पांच, मधुबन स्थित एफएसएल लैब से एक, सीएचडी सिटी से नर्सिंग स्टाफ, ओल्ड चार चमन से टेलर, सेक्टर-8 से आर्मी मैन, बैंक से एक, कार शाप से एक, फ्रूट जूस संचालक, लिबर्टी कंपनी का कर्मी, सरकार अध्यापक, शोरूम का इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयर करने वाला, प्रेम नगर से दो दुकानदार, काछवा पीएचसी से एएनएम समेत 165 नये पॉजिटिव मिले हैं।
21 के सैंपल लिए चार पॉजिटिव मिले
स्वास्थ्य विभाग की टीम जब रामनगर बाजार पहुंची तो कुछ दुकानदारों और कर्मचारियों ने कोरोना टेस्ट कराया लेकिन कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए इस कारण विभाग की टीम सैंपल नहीं ले सकी। अधिकारी के अनुसार दोपहर तक 21 सैंपल लिए गए जिनमें चार पॉजिटिव पाए गए। कहीं न कहीं दुकानदार कोरोना टेस्ट कराने से पीछे हट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें