फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुसगढ़ में तलवार, लाठी डंडे व लोहे की रॉड लेकर घरों में की तोड़फोड़, तीन बाइक जलाई, सात तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32, 33 थाने से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव फूसगढ़ में वीरवार दोपहर करीब 2.30 बजे एक पक्ष के 60 से 70 युवकों ने हाथों में लाठी डंडे, तलवार व लोहे की रॉड लेकर वाल्मीकि बस्ती में उत्पात मचाया। करीब 12 घरों में घुसकर तोड़फोड़ और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया। वहीं करीब 7 बाइकों को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं से मारपीट भी की। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सूचना के करीब एक घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद डीएसपी विजय देसवाल ने भी मुआयना किया। शिकायत के आधार पर सात लोगों को नामजद कर करीब 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सीता नाम का एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है, उसने एक गैंग भी बनाया है। वह जबरदस्ती गांव के बच्चों से नशीले पदार्थ बिकवाता है। जब उनके बच्चे यह काम करने से मना करते हैं तो मारपीट करता है। बुधवार रात भी उन्होंने एक लड़के अजय से मारपीट की थी। फिर वीरवार सुबह करीब 9 बजे कार में सवार होकर वे दोबारा आए और वाल्मीकि चौपाल के समीप बैठे लड़कों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें संदीप व जोनी के सिर में गंभीर चोट लग गई। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए। जब दोनों घायल युवक मेडिकल कराने अस्पताल गए तो फिर आरोपी करीब 60 से 70 की संख्या में आए और घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर सामान तोड़ दिया।
गांव फूसगढ़ में कुछ लड़कों ने लाठी-डंडों के साथ घरों में घुसकर तोेड़फोड़ और बाइक को आग लगाई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। झगड़े के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गांव में शांति कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कंवर सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर 32, 33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें