करनाल। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी चेतन्य से पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड खत्म होने पर जेल भेज दिया है। सेक्टर-32 थाना जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि आरोपी चेतन्य के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ धीरज कुमार ने शिकायत दी थी कि आरोपी चेतन्य ने उससे व परमिंद्र से वर्क परमिट के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगे थे। इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जनवरी में एक अन्य मामले में आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल आरोपी जेल में था। इसलिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया और दो दिन के रिमांड पर लिया गया। संवाद