करनाल। रिंडल गांव में नाई की दुकान के संचालक को पिस्टल दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पीड़ित रिंडल निवासी संजीव ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ। उसकी कहासुनी हुई थी।
इसके बाद सुबह वह एक युवक के साथ उसकी दुकान में घुस गया। उस दौरान वह लोगों के बाल काट रहा था। आरोपी ने आते ही उसके ऊपर पिस्तौल तान दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद वह भाग गए। फिर उसने पुलिस को सूचना दी।
कुंजपुरा थाने से मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पीड़ित की ओर से जो शिकायत दी जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने पिस्तौल दिखाई है या नहीं इसकी की जांच की जाएगी। संवाद