फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मधुबन अकादमी स्थित शिव मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से चांदी के नाग नागिन, शिव परिवार की मूर्तियां व चांदी के सिक्के बरामद किए गए। मधुबन थाना प्रभारी मुनीश कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि मधुबन पुलिस अकादमी में बने मंदिर से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन

जांच करते हुए 22 अप्रैल को आरोपी रौनक दीपक निवासी अशोक विहार कॉलोनी मधुबन को गिरफ्तार किया गया। 23 अप्रैल को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपियों की पूछताछ पर सुनार की दुकान चलाने वाले अशोक विहार निवासी राजेश कुमार को पकड़ा गया। जिससे मंदिर से चोरी किए गए नाग नागिन के जोड़े, शिव परिवार की मूर्तियां, चांदी के सिक्के बरामद किए गए।
उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी रौनक मंदिर में प्रसाद खाने के लिए वहां जाता रहता था और उसने वहां श्रद्धालुओं को दान पत्र के अंदर चांदी की मूर्ति, आभूषण व सिक्के डालते हुए देखा था। इस कारण उसने अपने दोस्त दीपक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 1500 रुपये नकद बरामद किए गए। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें