फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फोन कर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा की तेल्लु कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर अनजान व्यक्ति ने गोली मारने की धमकी दी है। वहीं तीन लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में रमेश चंद्र ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को उसके पास पोपड़ा निवासी राममेहर सहित अन्य व्यक्ति उसके घर आए थे। उन्होंने कहा था कि तुम्हारे बेटे ने मेरे बेटे से 15 हजार डॉलर लिए हैं। इसके बाद उसने अपने बेटे मोहित के पास कॉल किया। जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है।
विज्ञापन

उसने बताया कि 14 हजार डॉलर उसके खाते में हैं। बैंक ने उसका खाता बंद कर दिया है तो उसने कहा था कि खाता चालू होने पर रुपये दे देगा। इसके कुछ दिनों बाद एक अनजान नंबर से उसके पास कॉल आई। जिसमें उस व्यक्ति ने कहा कि तुमने राममेहर के लड़के के रुपये नहीं दिए। तीन लाख रुपये मुझे भी दे दे नहीं तो मार दूंगा। उसे शक है कि राममेहर ही यह सब करा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें