करनाल। सिख फॉर जस्टिस के चीफ कमांडर गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने अमेरिका से इंटरनेट के जरिए कई लोगों को कॉल करके किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में एसडीएम आयुष सिन्हा को दोषी मानते हुए देख लेने की धमकी दी है। शनिवार को लाठीचार्ज से पहले पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए एसडीएम आयुष सिन्हा की वायरल वीडियो इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब यह मामला विदेश तक पहुंच गया है। अमेरिका से सिख फार जस्टिस के एरिया कमांडर ने कई लोगों को इंटरनेट कॉल की। जिसमें एसडीएम की वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी। गुरुपतवंत सिंह पन्नू इससे पहले मुख्यमंत्री को देख लेने की धमकी दे चुका है। ब्यूरो