फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिज़्ज़ा कैफे से चुनाए हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पिज्जा कैफे पर काम करने वाले दो कर्मचारियों ने दुकान से करीब 10670 रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दयालपुरा गेट निवासी अर्जुन ने बताया कि सेक्टर-13 में वह पिज्जा कैफे डिलिवरी का दो साल से काम कर रहा है। उसकी दुकान मद्रासी डोसा के साथ है। दुकान पर दो नौकर काम करते हैं। इनका नाम मोहित और विकास है। दोनों कैफे के ऊपर ही रहते थे। 14 मई की रात को करीब 2.30 बजे दोनों ने कैमरे बंद करके करीब 10670 रुपये चोरी कर लिए। जब वह सुबह कैफे पर पहुंचा तो उसे पता चला कि दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें