करनाल। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई है और अब ब्लैकमेल कर रहा है। इसमें आरोपी के तीन साथी भी शामिल हैं। युवती ने बताया कि उसकी पुंडरी निवासी युवक के साथ दोस्ती हुई थी। उसने उसे शादी करने का वादा किया तो वह उसके झांसे में आ गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बना ली। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे सेक्टर-32 में बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। संवाद