करनाल। कपड़े की दुकान से चोर 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि उसकी गोपीनाथ होटल के सामने अमित गारमेंट्स के नाम से दुकान है। 16 मई को साढ़े नौ बजे रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात को गल्ले में 1.5 लाख रुपये चोर चुराकर ले गए। चोर दूसरी मंजिल का शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे। संवाद