करनाल। जीटी रोड पर नमस्ते चौक के समीप जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मदनपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 17 मई को साढ़े चार बजे उसका भतीजा अजय व भतीजी दीप्ति मोटरसाइकिल पर करनाल की तरफ आ रहे थे। नमस्ते चौक पुल पर एक जेसीबी चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। इस दौरान उसकी भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद