करनाल। एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों से लूटपाट करने वाले चारों आरोपियों को वीरवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चार दिन के रिमांड के दौरान उनके पास से तीन पिस्तौल, पांच रौंद, तीन मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। आरोपी महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। जिन्हें 10 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार, क्राइम यूनिट सीआईए-01 टीम ने आरोपी सोनीपत निवासी देवेश कौशिक, नितिन, राहुल और सूरज को कार में अवैध हथियार के साथ गांव कुटेल क्षेत्र से काबू किया था। पुछताछ पर आरोपियों द्वारा 28 दिसंबर 2024 की रात को घरौंडा क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया था। यूनिट प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरसात में भेज दिया है।
मामले के अनुसार, कुरुक्षेत्र का एक व्यक्ति दिल्ली से टैक्सी में अपने घर की तरफ जा रहा था। 28 दिसंबर की रात को आरोपियों ने बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक टैक्सी को घेरकर लूट की थी। टैक्सी में चार यात्री सवार थे, जो एयरपोर्ट से आ रहे थे। आरोपियों ने पहले अपनी कार टैक्सी के आगे लगाई और फिर हथियार दिखाकर यात्रियों से सोने की चेन, नकदी और तीन मोबाइल लूट लिए थे। संवाद