फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही नहीं बन गये टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के घोषित परिणामों में गांव जांबा की सालोनी और गांव अबला जागीर के विशाल ने 492 अंकों यानी 98.4 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ने स्कूल के बाद घर पर भी मेहनत की। सालोनी ने किसी भी दिन का काम दूसरे दिन पर टाला। विशाल ने रोजाना 15 घंटे घर पर पढ़ाई की। जहां बैठकर पढ़ा वहीं सो गया। अधिकतर पढ़ाई छत पर की। ऐसी आदतें हर घर के बच्चों को होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिद मानो या आदत, जो मन में आया उसे पूरा करके रुकी सालोनी
सालोनी बोली, मैने स्कूल से एक भी दिन मिस नहीं किया। कई बार मैं खुद तो कई बार मेरी मां बीमार हुई। इसके बावजूद घर कर काम निपटाकर स्कूल पहुंच जाती। जो काम स्कूल में करवाया जाता, घर पर आने के बाद उसको पूरा करने के बाद ही सोती। यदि कोई सवाल हल नहीं होता तो अपने चचेरे भाइयों से हल करवा लेती। रोजाना 12 से 14 घंटे पढ़ाई की।
लक्ष्य : सालोनी आगे मेडिकल से पढ़ाई करेंगी। यूपीएससी की तैयार शुरू की हुई है। आईपीएस बनने का सपना है।
परिवार : सालोनी के पिता सतीश कुमार 10वीं पास हैं। खुद के डेढ़ एकड़ में खेती करने के अलावा पशुपालन का काम करते हुए परिवार का पालन पोषण करते हैं। पांचवीं पास मां सरला हाउस वाइफ है। बड़ी बहन बीएससी सेकेंड और छोटा भाई सातवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

आर्य सीनियर सेकेंडरी विद्या पीठ, जांबा
अंक - 492/500
अंग्रेजी - 98, मैथ- 98, एसएस- 99, साइंस-99, संस्कृत-98
मॉडल बनाने में रुचि, पैनोरमा के सभी प्रयोग घर पर किए : विशाल
विशाल बोला, मुझे खेलने में कोई रुचि नहीं है। साइंस के मॉडल तैयार करने की आदत है। पैनोरमा के सभी प्रयोग घर पर कर चुका हूं। मेरे लिए पढ़ना ही सब कुछ है। स्कूल में जो करवाया जाता, घर पर उससे आगे की तैयार करना ही उद्देश्य बना रहता। मैथ के लिए आरडी शर्मा की अतिरिक्त पुस्तक से अभ्यास भी किया। जहां भी बैठकर पढ़ता वहीं सो जाता, जब आंख खुलती तो पढ़ने लग जाता। रोजाना 15 घंटे पढ़ाई करता हूं।
लक्ष्य : विशाल नॉन मेडिकल की पढ़ाई करेंगे। सैटेलाइट डिजाइनर बनाने का सपना है। अब तक आधा मानव दिखने, अदृश्य नल से जल जैसे प्रयोग कर चुका है।
परिवार : विशाल के पिता संजय कुमार पांचवीं पास हैं, जो फर्नीचर का काम करते हैं। आठवीं पास माता माता पूनम हाउस वाइफ हैं। छोटा भाई नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

गांव - बीड़ अमीन
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबला जागीर
अंक - 492/500
अंग्रेजी - 97, मैथ- 98, एसएस- 100, साइंस-99, पंजाबी-98
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें