फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन वारदातों को अंजाम दिया चोरों ने

Thu, 06 Feb 2014 12:26 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा में एक ही रात में चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर वारदातों को अंजाम देते हुए हजारों रुपये के गहने और नगदी चुरा ली। इसके अलावा चोरों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला का रिकार्ड भी उथल-पुथल कर कर दिया।  
विज्ञापन


पहली घटना बजाजा बाजार में राम सिंह पृथ्वी सिंह वर्मा ज्वेलर्स की दुकान में हुई। यहां चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़कर शॉप से हजारों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान मालिक पृथ्वी वर्मा ने बताया कि जब वे बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे, तो भीतर आकर देखा कि तिजोरी टूटी हुई है और दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे। ज्वेलर्स के मुताबिक चोरों ने करीब 60 हजार रुपये के सोने चांदी के आभूषणों के साथ कुछ बनावटी आभूषण भी चोरी किए हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार, सीन ऑफ क्राइम की टीम के अशोक वर्मा व जगबीर ने मौके का मुआयना किया और नमूने लिए। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है, जबकि इस बारे प्रशासन के सख्त आदेश है। जांच अधिकारी एएसआई पदम सिंह ने बताया कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर खेड़ा मंदिर मार्केट में चारों ने खन्ना स्टूडियो के एसी को तोड़ कर अंदर घुस गए और उनके गल्ले में रखे लगभग छह हजार रुपये उड़ा ले गए। इसकी शिकायत स्टूडियो के मालिक सुशील कुमार खन्ना ने लाडवा थाने में दे दी है। तीसरी घटना राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला खेड़ा मार्केट की है।

यहां चोरों ने स्कूल के एक कमरा और पांच अलमारियों के ताले तोड़ कर सारे रिकार्ड को उथल-पुथल कर दिया। इसकी शिकायत स्कूल की इंचार्ज मुख्याध्यापिका नीलम रानी ने पुलिस को दे दी और बताया कि वह जांच कर रहे हैं कि क्या-क्या चोरी चला गया है। उपरोक्त दोनों घटनाओं का भी लाडवा पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थलों का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें