फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 हजार चुराने वाली महिलाएं पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने ऑटो में बैठे एक व्यापारी की जेब से 57 हजार रुपये चुराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पूजा और रेखा निवासी गुहाना जिला सोनीपत को पकड़कर 57 हजार रुपये भी बरामद किए गए। दोनों महिलाओं को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उन्हें साथ लेकर महिलाओं की तलाश की। पहचाने जाने पर पूछताछ में महिलाओं ने चोरी की बात को कबूल लिया और पैसे भी बरामद करवा दिए।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को गांव बड़सालू निवासी जयसिंह ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्म चलाता है। अपने लड़के के साथ जाली व अन्य सामान लेने करनाल आए थे। पिंगली चौक करनाल पहुंचे तो फैक्ट्री का मालिक नहीं मिला। वे पिंगली चौक से बस अड्डा आने के लिए टैंपो में सवार हुआ। उसमें सवार दो महिलाएं एक-एक बच्चे के साथ पीछे बैठ गई। इस दौरान उसे जेब से पैसे निकालना महसूस हुआ। तभी टैंपो रुकवाकर देखा तो जेब से पैसे गायब मिले और खेत की चाबी साइड में पड़ी मिली। दोनों महिलाओं पर पैसे निकालने का शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें