फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने आए युवकों ने चौकीदार को पीटा

Tue, 17 Sep 2013 10:27 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की वारदात को अंजाम देने आए लोगों ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में चौकीदार को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल चौकीदार को अभी तक होश नहीं आया है। उधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है। चौकीदार के होश में आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। नमस्ते चौक के समीप एक वर्कशॉप में तैनात रवि चौहान असम का रहने वाला है। पिछले करीब 10 वर्षों से चौकीदारी करता था।

सोमवार की रात वर्कशॉप में चोरी करने आए लोगों ने रवि से मारपीट की और वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान चोरों ने वर्कशॉप का शीश तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप व तिजौरी से नकदी चुराकर भागने में सफल हो गए। मंगलवार की सुबह पड़ोस के चौकीदार प्रेमसिंह ने रवि को घायल अवस्था में देखा तो घटना की सूचना मालिक किशोर को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे किशोर ने उसे उपचार के लिए कल्पना चावला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया। यहां रवि घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में है। पुलिस का कहना है कि वर्कशॉप का शीशा टूटा है। वर्कशॉप के समान व नकदी की चोरी के बारे में रवि के होश में आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। अभी तक की जांच में तिजौरी टूटने जैसी कोई बात नहीं है, मालिक वर्कशॉप से लैपटॉप चोरी होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें