फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुजुर्ग दंपति को झांसा देकर गहने हड़पे

Sat, 09 Mar 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। कालरम गांव में बुजुर्ग दंपति को झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
कालरम निवासी मामचंद ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि छह मार्च को उनके घर एक व्यक्ति दुकान किराये पर लेने की बात करने आया था। उसने बताया कि उसे सुनार की दुकान खोलनी है। बाद में उसने उसके पिता जसबीर व माता से बात करते हुए घर का सोना अपने पास मंगवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने का वजन कम व नकली बता कर उसको चेक कराने के लिए ले गया और वापस नहीं आया। बाद में बुजुर्ग माता ने इसकी सूचना उसे फोन पर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी दो तोले सोने का एक सेट, कानों की बाली लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें