फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज होंगे सात मुकाबले, करनाल की टीम का होगा तमिलनाडु से सामना

Tue, 18 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
आज होंगे सात मुकाबले, करनाल की टीम का होगा तमिलनाडु से सामना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्णनगरी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में तीसरी ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप का आयोजन 23 नवंबर तक किया जा रहा है। एक दिन हॉकी के मुकाबले हो रहे हैं तो अगले दिन खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा है। सोमवार को आराम का दिन रहा। मंगलवार को सात मुकाबले होंगे। मेजबान करनाल की टीम का सामना तमिलनाडु की टीम से होगा।
विज्ञापन

पहला मुकाबला घुम्मनहेड़ा हॉकी अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी के बीच खेला जाएगा। मेजबान टीम का मुकाबला तमिलनाडु हॉकी अकादमी के साथ होगा। सभी मुकाबले 60 मिनट तक खेले जा रहे है, इसमें 10 मिनट का ब्रेक होता है। कर्ण स्टेडियम के हॉकी कोच बृजभूषण ने बताया कि इस राष्ट्रीय अकादमी प्रतियोगिता में देशभर की बेहतरीन अकादमियों से 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जूनियर व सब जूनियर कैटेगरी के चार फाइनल मुकाबले 23 नवंबर को होंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में कोच नवीन व महिला कोच ललिता का सहयोग रहा।
विज्ञापन



आज के मुकाबले

पंजाब हॉकी अकादमी बनाम हॉकी फैमली बढ़खालसा
सिटीजन हॉकी इलेवन बनाम वादीपति राजा हॉकी अकादमी

मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन बनाम गुजरात हॉकी अकादमी

भाई भेलो हॉकी अकादमी बनाम रितु रानी हॉकी अकादमी

जय भारत हॉकी अकादमी बनाम मारकंडा हॉकी अकादमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें