फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल से गरज चमक के साथ होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तेज धूप के कारण बुधवार को दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को भी ऐसी ही तेज धूप रहने की संभावना है, लेकिन शुक्रवार से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की संभावना है। एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 मई तक हवाएं चल सकती हैं। 17 मई को भी हल्की बारिश संभावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें