करनाल। कुंजपुरा रोड सहित शहर के कई जगहों पर कॉलोनियों की बिजली वीरवार को बाधित रहेगी, क्योंकि संबंधित फीडरों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उप मंडलीय अधिकारी (नगर) ने बताया कि 11 केवी मंदिर मार्ग फीडर पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कुंजपुरा रोड, नेहरू पैलेस, पुरानी सब्जी मंडी की बिजली बाधित रहेगी। 11 केवी सेक्टर-14 फीडर की भी बिजली मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रखी जाएगी। इसी समय में 11 केवी शामनगर फीडर की बिजली भी प्रभावित रहेगी। जिससे शामगर, डीसी कॉलोनी, नमस्ते चौक, राजीव गांधी मार्ग की बिजली बंद रखी जाएगी। सुबह 10 बजे से दो बजे तक बलड़ी फीडर की भी मरम्मत होगी, जिससे इस फीडर से जुड़े क्षेत्र की बिजली भी प्रभावित रहेगी। ब्यूरो