फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रैक्टिकल के अंक अपलोड होने के बाद नहीं होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की बोर्ड कक्षाओं के प्रैक्टिकल के अंक एक बार ही पोर्टल पर अपलोड हो पाएंगे। बाद में इन अंकों में स्कूल की ओर से कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को बोर्ड के पोर्टल पर प्रैक्टिकल के सही अंक अपलोड करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि पोर्टल पर अंक अपलोड करना स्कूलों की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक है, इसलिए स्कूलों को ये सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों को दिए गए अंक सही हो। वहीं, अगर स्कूल गलत अंक एक बार पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं तो इसमें कोई सुधार नहीं किया जाएगा। इस स्थिति में बोर्ड ने सभी स्कूलों को सलाह दी है कि वे छात्रों का परिणाम सही ढंग से घोषित करें।
ऐसे में स्कूलों को अंक अपलोड करते समय सतर्क रहना चाहिए। इसके लिए प्रधानाचार्य, आंतरिक परीक्षक और बाहरी परीक्षक सही ढंग से अंक दें और उन्हें सही ढंग से अपलोड करने पर अधिक ध्यान दें। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 फरवरी तक सभी स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन




सीबीएसई की तरफ से जारी एसओपी और गाइडलाइन का अनुपालन न करने वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 रद्द करने का अधिकार बोर्ड के पास है। यानी लापरवाही बरतने वाले स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षा को रद्द किया जा सकता है। 10वीं कक्षा के प्रैक्टिकल के लिए बोर्ड बाहरी एग्जामनर नहीं लगाया जा सकता, न ही बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। वहीं 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से बाहर से परीक्षक नियुक्ति किया जाएगा। पहली जनवरी से 14 फरवरी तक बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

स्कूलों के लिए यह है गाइडलाइन

प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले आंतरिक और बाहरी परीक्षक को बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ना होगा। प्रैक्टिकल में विभिन्न गतिविधियों के लिए छात्रों को आवंटित अंकों के आधार पर अंक दिए जाएं। बोर्ड के पोर्टल पर अंक दर्ज करने से पहले प्रिंसिपल आंतरिक और बाहरी परीक्षकों से यह सुनिश्चित करें कि आवंटित अधिकतम अंकों में से सही अंक दिए गए हैं। स्कूल अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने से पहले एक प्रिंटआउट जरूर लें और ये सुनिश्चित करें कि आतंरिक और बाहरी परीक्षक व प्रिंसिपल के हस्ताक्षर हैं। स्कूल गलतियों से बचने के लिए अन्य उचित उपाय भी अपना सकते हैं।



बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 फरवरी से 02 अप्रैल तक चलेंगी। डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। डेट शीट तैयार करते समय, बोर्ड ने क्रमिक विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल की आवश्यकता को ध्यान में रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें