फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णनगरी के छोरे ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 20 Jan 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णनगरी में करनाल खंड के कुराली गांव के लवप्रीत ने 55 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रीय स्तर की यह कुश्ती प्रतियोगिता सोनीपत के खरकौदा में हुई थी। 19 आयुवर्ग के मुकाबलों में लवप्रीत ने मेवात, पंजाब व झारखंड के खिलाड़ियों को मात देकर यह पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

खिलाड़ी लवप्रीत ने बताया कि वह पिछले दो साल से कर्ण स्टेडियम में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहा है। इससे पूर्व भी वह गांव में या आस-पास के कस्बों में कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेता रहा है। उसने बताया कि उनके प्रशिक्षक वजीर सिंह ने उन्हें कुश्ती के जो दावपेंच सिखाए, उन्हीं के बदौलत उसने यह मुकाम हासिल किया है।
लवप्रीत ने बताया कि उसके पिता सीमांत किसान है जो दूध के विक्रेता भी है। उन्हीं के रोजगार से घर की आजीविका चलती है। वह इंद्री रोड स्थित डीएवी सेंचुरी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र है। रोजाना कर्ण स्टेडियम आकर घंटो भर अभ्यास करता है। वह कुश्ती प्रशिक्षक वजीर सिंह से हर वह दावपेंच बारीकी से सीखता है, जिसकी बदौलत वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें