फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विद्यार्थी होंगे लाभांवित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए भारत की इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) और अफ्रीकी महाद्वीप के देश केन्या की ओपन यूनिवर्सिटी केन्या ओपन यूनिवर्सिटी (ओयूके) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इससे जहां शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और करियर संबंधित कई अवसर भी पैदा होंगे। ये जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समझौता हस्ताक्षर केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष हुए। एमओयू के अनुसार, केन्या ओपन यूनिवर्सिटी और इग्नू विभिन्न डोमेन में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं। केन्यायी प्रतिनिधियों ने इग्नू के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन सेंटर (ईएमपीसी) का भी दौरा किया और इग्नू की इस पहल की सराहना की। इग्नू और केनिया के मुक्त विश्वविद्यालय के बीच यह सहयोग शिक्षा को आगे बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और विकासशील देशों में छात्रों के लिए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने बताया कि समझौता हस्ताक्षर के समय उच्च शिक्षा और अनुसंधान के प्रधान सचिव शिक्षा मंत्रालय, केन्या और इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन



बॉक्स

ये हैं समझौते के मुख्य बिंदु

- विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए शिक्षा को अधिक सुविधाजनक बनाना।

- शिक्षा के आधुनिक तरीकों को शामिल करना।

- ओएयूके कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत।

- बाजार की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम को डिजाइन करना।

- ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की विशेषज्ञता को दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य साझा की जाएगी जानकारी
- रिसर्च कार्यक्रमों में सहयोग।



बॉक्स

विद्यार्थियों को यह होगा लाभ

- समझौते के अंतर्गत इग्नू और ओयूके दोनों मिलकर शिक्षा को सुविधाजनक बनाने का काम करेंगे।

- बाजार की जरूरतों के अनुसार, पाठ्यक्रम को डिजाइन किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी।

- दोनों विश्वविद्यालय साथ में मिलकर एक दूसरे के रिसर्च कर्मियों को साझा करेंगे, जिससे दोनों विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें