फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पाॅलिथीन की ब्रिकी, भंडारण पर होगा चालान, सील कर दिया जाएगा गोदाम

विज्ञापन
114.... बैठक को संबो​धित करती नगर निगम आयुक्त डा. वैशाली शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
करनाल। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) की ब्रिकी नहीं होगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामान के थोक विक्रेताओं के भी चालान होंगे। उनके गोदाम सील किए जाएंगे। शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण भी नहीं हो सकेगा। हालांकि थोक विक्रेताओं को एक सप्ताह का समय दिया गया है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और बिक्री पर अंकुश के लिए अमर उजाला अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

थोक विक्रेताओं को एक सप्ताह में उनको गोदामों से एसयूपी के सामान को हटाना होगा। इनको बेचने की अनुमति नहीं होगी। एक सप्ताह के बाद अगर कोई थोक विक्रेता सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण या बिक्री करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। निगम ने 25 नवंबर तक शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने का निर्णय लिया है।
बुधवार को निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने एकल प्रयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में थोक विक्रेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। आयुक्त ने थोक विक्रेताओं से कहा कि एसयूपी उत्पादों को एक सप्ताह में बदलवा लें। इसके बाद सभी थोक विक्रेताओं की दुकान और गोदाम का निरीक्षण किया जाएगा। अगर एसयूपी सामान मिलता है तो चालान किया जाएगा। चालान के बाद भी अगर कोई बिक्री करता पाया गया तो उसकी दुकान व गोदाम को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सभी थोक विक्रेताओं ने निगम आयुक्त को हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री नहीं करेंगे और इस कार्य में निगम प्रशासन का सहयोग करेंगे।
दिखाएं प्रतिबंधित प्लास्टिक के विकल्प
निगमायुक्त ने थोक विक्रेताओं से कहा कि एसयूपी के विकल्प पेपर कैरीबैग, लकड़ी के सामान इत्यादि का प्रयोग करें। थोक विक्रेताओं को विकल्प के तौर पर वस्तुएं दिखाई गईं, जिनकी वे ब्रिकी कर सकते हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता रणदीप सिद्धू व कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता प्रकृति ने विकल्प के तौर पर प्रस्तुत सामान के प्रयोग के लिए कहा।
25 नवंबर तक करनाए बनाएंगे एसयूपी मुक्त
निगमायुक्त ने कहा कि करनाल को हरियाणा प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त का पहला शहर बनाना लक्ष्य है। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत 25 नवंबर तक शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें