फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में सीधे नहीं मिली राहत मगर बाजार गुलजार होने की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भले ही बजट में बाजार को सीधे तौर पर शामिल न किया हो लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से ही ढांचागत मजबूती के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कुछ न कुछ लाभ पहुंचाने के प्रयासों से भी बाजार गुलजार होने की उम्मीद है। नेहरू पैलेस में हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा के प्रतिष्ठान पर अमर उजाला की ओर से आयोजित बजट पर संवाद कार्यक्रम में कई व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए अपनी बेबाक राय रखी।
चाहे कृषि क्षेत्र हो या महिला सशक्तीकरण, वरिष्ठ नागरिकों को राहत की बात, या रोजगार की। हालांकि व्यापारियों को उम्मीद थी कि उन्हें बजट में कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कुछ राहत मिलेगी लेकिन फिलहाल सीधे कोई राहत नहीं मिली है, इसके बावजूद व्यापारियों ने बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट बताया। इसमें जो विधायकों की कमेटियां बनाने की बात कही है, उससे कई उम्मीदें जताते हुए कहा कि यह कमेटियां बाजारों को तत्कालिक राहत देने की सिफारिशें करें।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में खिलौना व्यापारी हितेष पुरूथी, शू व्यापारी सतीश अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर अशोक सचदेवा, केमिस्ट महेश बठला, खिलौना कारोबारी राजेश सिंधवानी, कपड़ा व्यापारी देवेश भाटिया आदि कई व्यापारियों ने अपने विचार साझा किए। जिसमें अधिकांश व्यापारियों का कहना था कि कोरोना के बाद सरकार ने यही बड़ी मेहरबानी की है कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बाजारों पर यूक्रेन संकट का भी बड़ा प्रभाव पड़ रहा है, इसे देखते हुए बढ़ी महंगाई को कम करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता तो और बेहतर होता।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं भी करनाल के विधायक हैं, उन्होंने पहले से ही करनाल को काफी कुछ दिया है, बजट में सीधे तौर पर भले ही करनाल या बाजार के लिए कुछ नया शामिल न किया हो लेकिन जिस तरह से समाज के सभी वर्गों के लिए बजट में कुछ न कुछ दिया गया है, उसका सीधा फायदा कहीं न कहीं तो बाजार को मिलता ही है।
कृष्ण लाल तनेजा, जिला प्रधान, हरियाणा व्यापार मंडल करनाल
दो साल में एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण व प्लेसमेंट दिलाने के लिए हरियाणा विदेश रोजगार प्लेसमेंट सेल की स्थापना सरकार का बेहतर कदम है, इससे सभी वर्गों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा, क्योंकि हरियाणा से बहुत से युवा विदेशों में जाते हैं।
- कुलदीप मक्कड़, उप जिला प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल करनाल
यह सही है कि व्यापारी वर्ग के लिए सीधे तौर पर बजट में कोई राहत नहीं दी है, लेकिन बजट को निराशाजनक नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि बजट में सभी वर्गों को समाहित करते हुए निष्पक्षता के साथ विकास की बात की गई है तो व्यापारी समाज में ही आते हैं। जब लोग खुशहाल होंगे तो बाजार तो खुद व खुद गुलजार होगी।
विज्ञापन

- हरमीत सिंह हैप्पी, महासचिव, हरियाणा व्यापार मंडल करनाल
बजट तो काफी अच्छा है, कोरोना के कारण जो बेरोजगारी बढ़ी है, उसके लिए रोजगार देने की बात कही गई है। जब लोगों को रोजगार मिलेगा तो आर्थिक मंदी तो यूं ही दूर हो जाएगी। जिसका असर बाजार में दिखेगा। इसलिए बाजार को भी इससे बड़ा फायदा मिलेगा।
रवि चानना, उप प्रधान, करनाल, रेडीमेड गारमेट्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें