फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णनगरी की फिजा में हुआ सुधार, 100 से नीचे आया एक्यूआई

Mon, 02 Dec 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को आसमान पर हल्के बादलों की आवाजाही रही। इससे दिन के तापमान में तो गिरावट आई लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। वातावरण में नमी के कारण सोमवार को भी अलसुबह हल्का कोहरा या धुंध हो सकती है।

वहीं काफी दिनों के बाद करनाल की फिजा में सुधार हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 96 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक है। कई दिनों से करनाल की फिजा में जहर खुल रहा था, जिसके कारण एक्यूआई काफी खराब स्थिति में चल रहा था। धान की कटाई भी पूरी हो चुकी है, गेहूं की बिजाई भी 90 प्रतिशत तक लगभग हो चुकी है, हालांकि एक बावजूद भी करनाल का एक्यूआई मध्यम श्रेेणी में बना हुआ था लेकिन रविवार को करनाल का एक्यूआई 96 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक बनाया गया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अभी भी एनसीआर में होने के कारण ग्रैप-4 की पाबंदियों से जूझना पड़ रहा है। सभी निर्माण कार्य ठप है। भवन निर्माण के साथ साथ निगम ने तो तंदूर जलाने पर भी पाबंदी लगा रखी है लेकिन एक्यूआई में सुधार से ये संभावना बन रही है कि ग्रैप-4 की पाबंदियां भी शीघ्र हट सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सुधार के पीछे ग्रैप-4 की पाबंदियां तो हैं ही, साथ ही हवा में बदलाव भी मुख्य कारण है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान घटा है तो रात्रि का तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 नवंबर की रात को सक्रिय हुए एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही आसमान पर बादलों की आवाजाही हुई, जिसके कारण अधिकतम तापमान मामूली रूप से गिरा है, जबकि रात का तापमान हल्का बढ़ा है। दो दिसंबर को भी बादलों की आवाजाही रह सकती है, अलसुबह कहीं कहीं हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें