संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रिसमस डे के अवसर पर हकीकत नगर के पीजीआई विनती भवन में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें हरियाणवी गाने यीशु मेरा कितना प्यारा रे... पर युवतियों ने नृत्य किया।
पूनम और बलिंद्र ने यीशु के काम निराले रै, मैं कैसे करूं बड़ाई, 38 साल तै रोया करदे वंश के लिए तरसया करदे, यीशु ने कर दिए वारे न्यारे रे भजन गाक बताया कि शादी के 38 साल बाद उनके घर प्रभु ने एक बेटी दी है जिसका नाम भी अभिगेल रखा गया है। पीजीआई विनती भवन के संचालक किरण पॉल ने इस बड़े दिन के बारे में विस्तार से बताया।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब