फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, दोस्त ने ही की थी पवन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर गांव तखाना के समीप 17 मार्च को हुए ब्लाइंड मर्डर की गुथी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में मृतक की शिनाख्त पवन वासी गांव फारमीस गंज जिला अररिया, बिहार के रूप में हुई है। वहीं उसकी हत्या भी उसी के दोस्त शंकर निवासी गांव सिमराहा जिला अररिया, बिहार ने की थी। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
तरावड़ी थाने में 17 मार्च 2022 को सतपाल निवासी गांव तखाना जिला करनाल ने शिकायत दी थी कि उसने ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की पौध तैयार की है। उसके खेत में एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो शराब की खाली बोतलें, एक डंडा, एक स्टील का गिलास, एक चादर व अन्य सामान भी पड़ा था। तरावड़ी थाना पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए सीआईए टू की टीम व तरावड़ी थाने की टीम ने इस मामले की गुथी को सुलझाया। जिसमें पहले मृतक की पहचान पवन निवासी गांव फारमीस गंज जिला अररिया, बिहार के तौर पर की गई। इसके बाद आरोपी शंकर निवासी गांव सिमराहा जिला अररिया, बिहार को 20 मार्च को तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपी दोनों दोस्त थे। वे कबाड़ बीनने का काम करते थे। उसे बेचने पर जो रुपये मिलते थे उनसे दोनों एक साथ बैठकर शराब पीते थे। 16 मार्च की रात को भी दोनों शराब पी रहे थे। दोनों की आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी शंकर ने डंडे व लोहे की कुंडली से पवन (मृतक) को चोट मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें