- सात स्कूलों में शिक्षक भी नहीं, दाखिले नहीं कराए तो निजी विद्यालयों में मर्ज होंगे
गगन तलवार
करनाल। राजकीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मार्च माह में ही प्रयास शुरू हो गए थे। इसके बावजूद जिले के प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या नहीं बढ़ पाई। नेवलखुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक ही छात्र है जबकि शिक्षक एक भी नहीं है। इसके अलावा अन्य 26 स्कूल ऐसे भी हैं, जहां छात्र संख्या 20 या इससे भी कम है। यदि इन विद्यालयों में छात्र संख्या नहीं बढ़ी तो इन्हें निजी स्कूलों में विभाग की ओर से मर्ज किया जा सकता है।
इधर, 27 विद्यालयों में सात स्कूल तो ऐसे भी हैं, जहां पर एक भी शिक्षक नहीं है। यह रिकाॅर्ड शिक्षा विभाग के पोर्टल एमआईएस के अनुसार है, हालांकि अधिकारी दावा है कि इन विद्यालयों में दूसरे स्कूलों से शिक्षक समायोजित किए गए हैं। कोई भी स्कूल ऐसा नहीं है जहां शिक्षक न हो। कुछ दाखिले ऑफलाइन भी हुए हैं, जिनका रिकॉर्ड अभी पोर्टल पर अपलोड करना शेष है। वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की इन स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी भी है कि वे नए दाखिले करते हुए एक माह में छात्र संख्या बढ़ाएं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो नेवलखुर्द विद्यालय में महज पांचवीं कक्षा में ही एक छात्र ने दाखिला लिया है, अन्य कक्षाओं की छात्र संख्या शून्य है। इसी तरह डेरा फूला सिंह में तीन, डेरा गामे का बाड़ा में चार, नौरता, मनकमाजरा रोड़ान, इंद्री खंड का रामनगर स्कूल में आठ और रामगढ़ में महज नौ ही विद्यार्थी हैं। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालय बारानी में 19 विद्यार्थी हैं।
निसिंग खंड के नौ और करनाल के महज दो विद्यालय
जिले के छह खंडों में केवल घरौंडा खंड ही ऐसा है, जहां पर एक भी विद्यालय ऐसा नहीं है जिसकी छात्र संख्या 20 या इससे कम हो। वहीं निसिंग खंड इस मामले में सबसे टॉप पर रहे, यहां के नौ विद्यालयों में छात्र संख्या 20 से कम है। इसके बाद इंद्री खंड में सात और करनाल में सबसे कम महज दो विद्यालय हैं। कक्षा अनुसार देखें तो शून्य छात्र संख्या वाले पहली कक्षा के छह, दूसरी के दो, तीसरी के छह और चौथी के दो स्कूल हैं।
किस प्राथमिक विद्यालय में हैं कितने विद्यार्थी और शिक्षक
खंड
स्कूल
विद्यार्थी
शिक्षक
करनाल
नेवल खुर्द
01
00
असंध
डेरा फूला सिंह
03
01
असंध
डेरा गामा
04
01
इंद्री नौरता 08
02
नीलोखेड़ी मनकमाजरारोड़ान 08
00
इंद्री
रामनगर
08
01
निसिंग
रामगढ़
09
01
इंद्री शेखपुरा
10
01
इंद्री
संतरी
10
02
इंद्री कादराबाद
10
00
निसिंग
गोबिंदगढ़
11
00
असंध
न्यू झींडा
12
00
निसिंग पंचगरैन
12
01
निसिंग
रणजीत नगर
12
03
निसिंग अलीपुर वीरान
12
01
इंद्री
रामपुरा
13
00
निसिंग बीड़ माजरा
16
01
नीलोखेड़ी गिटलपुर
18
03
नीलोखेड़ी
घोलपुरा
18
00
नीलोखेड़ी
भैणीकलां
19
02
निसिंग कुचपुरा
19
02
असंध
फैजपुर
20
01
इंद्री धमनहेड़ी
20
03
करनाल
मोदीपुर
20
01
निसिंग
नानकपुरा
20
02
निसिंग कामो डेरा
20
02
नीलोखेड़ी जीएमएस बारानी 19
04
(यह आंकड़े एमआईएस के अनुसार हैं। )
कम छात्र संख्या वाले निसिंग खंड में सर्वाधिक स्कूल
खंड
स्कूल
असंध
04
करनाल
02
इंद्री
07
नीलोखेड़ी
05
निसिंग
09
शून्य छात्र संख्या वाले इतने स्कूल
कक्षा
स्कूल
पहली
06
दूसरी
02
तीसरी
06
चौथी
02
पांचवीं
00
प्राथमिक विद्यालयों में ऑफलाइन दाखिले अभी जारी हैं। इन स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल मुखिया को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें गांवों में घूमकर लोगों को बच्चों का दाखिला राजकीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित करना होगा। विद्यालय की सुविधाएं और सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी