करनाल। श्रीकृष्ण मंदिर सेक्टर-14 में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए शिव योगी महंत योगिता गिरी महाराज ने कहा कि आज देश के युवाओं को संभालने की जरुरत हर माता-पिता को है क्योंकि देश का युवा विदेश की ओर अग्रसर हो रहा है और वहां जाने के बाद अपने माता-पिता को भूलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां-बाप की सेवा से बड़ा कोई धर्म और पैसा नहीं है। मंदिर सभा के प्रधान अशोक सुखीजा ने कहा कि मंगलवार सुबह कथा के विश्राम अवसर पर हवन का आयोजन होगा। वहीं भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संवाद