नीलोखेड़ी। गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसका आयोजन प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह के नेतृत्व और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पिंकी कादियान ने किया। शिविर का विषय ‘स्वस्थ युवा’ व ‘स्वदेशी अपनाओ’ रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके उपरांत एनएसएस गीत का गायन, योगाभ्यास और छात्राओं ने स्वदेशी अपनाने की शपथ ली। इसके दूसरे चरण में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पिंकी कादियान, डॉ. आरती भटनागर, अंजू बाला, कोमल, दीनदयाल, डॉ. सुलोचना, दलवीर कौर आदि मौजूद रहे। संवाद