फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : दीपक

Sun, 24 Aug 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
123....इंद्री निफा की ओर से आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाता को सम्मानित करते निफा के प्रदेशा
विज्ञापन

विज्ञापन
इंद्री। नेशनल इंटिग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट (निफ़ा) अपनी स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2025 को सिल्वर जुबली वर्षगांठ के रूप में मना रहा है। इस मौके पर संस्था कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी मेंं माय भारत और जोहड़माजरा ग्राम वासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सरपंच दीपक ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा ने कहा कि इस सिल्वर जुबली वर्ष को समर्पित कार्यक्रम लगातार जारी हैं। आजीवन सदस्य डॉ. सुरेंद्र दत्त शर्मा व इंद्री शाखा के अध्यक्ष शिव शर्मा, महिला विंग की प्रधान नीरू देवी, रविंद्र डांगी, मुकेश पाल, केहर सिंह, जगदीप कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें