करनाल।
गणेश चतुर्थी के लिए बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान गणेश के प्रिय भोग मोदक बनाए जा रहे हैं। इस बार खास ऑर्डर पर केसर के मोदक तैयार किए जा रहे हैं। मंदिरों से मोदक के ऑर्डर आने लगे हैं।
गणेश चतुर्थी पर प्रसाद में सबसे पहले मोदक चढ़ाने की परंपरा है। मिठाई की दुकानों पर सात से आठ प्रकार के मोदक में से आप चुन सकते हैं। पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक जायके भी शामिल हैं। कीमत 400 रुपये किलो से शुरू होकर 1260 रुपये किलो तक हो सकती है।
सतीश स्वीट्स से दीपू सैनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर बड़े-बड़े मंदिरों व घरों में ले जाने के लिए ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। तीन दिन पहले मोदक बनाने की तैयारियां शुरू की जाती हैं। इस बार बाजार में बप्पा को भोग लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के मोदक तैयार किए जा रहे हैं। ग्राहकों की ओर से खासतौर पर केसर मोदक, मावा मोदक, मोती चूर मोदक और ड्राई फ्रूट मोदक की मांग अधिक होती है।
-सबसे महंगे हैं केसर मोदक
सामान्य मोदक 180 रुपये
मोतीचूर मोदक 400 रुपये
खोआ मोदक 450 रुपये
काजू मोदक 500 रुपये
केसर मोदक 1260 रुपये
नारियल मोदक 400 रुपये
गुड़ मोदक 450 रुपये
ड्राई फ्रूट मोदक 800 रुपये
चॉकलेट मोदक 700 रुपये
मावा मोदक 450 रुपये
केसर-पिस्ता मोदक 1000 रुपये
(कीमत प्रति किलो में)