फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले में 45 फार्मासिस्ट की कमी

Thu, 25 Sep 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में 46 फार्मासिस्ट की कमी है। सरकार की ओर से जिले में फार्मासिस्ट के 75 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 45 पद खाली हैं। हालात ये हैं कि कई स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट है ही नहीं, इनमें 24 पीएचसी भी हैं। फार्मासिस्ट दवाओं के विशेषज्ञ होते हैं। सुनिश्चित करते हैं कि रोगी को दी जा रही दवा सुरक्षित और प्रभावी है।
वीरवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस है। पूरी दुनिया में दवाइयों की उपलब्धता और फार्मासिस्टों की अहमियत पर जोर दिया जा रहा है। वहीं करनाल में जिला नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी फार्मासिस्ट की कमी है। नागरिक अस्पताल में स्वीकृत 53 पदों में से 22 खाली हैं। कमी के चलते कुछ जूनियर फार्मासिस्ट के सहारे फार्मेसी को चलाया जा रहा है। जिले में मुख्य फार्मेसी अधिकारी के दो पद स्वीकृत हैं। दोनों ही खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


पिछले डेढ़-दो साल से भर्ती रुकी
पिछले करीब डेढ़-दो साल से एसएस बोर्ड की तरफ से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। इस दौरान कई फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी जगह नियुक्तियां नहीं हुईं। न सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल, बल्कि सिविल सर्जन कार्यालय में भी एक-एक चीफ फार्मासिस्ट का पद पिछले एक साल से रिक्त पड़ा है। जिला अस्पताल में अभी 9 वरिष्ठ फार्मासिस्ट हैं। कुछ पदों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत नियुक्तियां की गई हैं। सिविल सर्जन कार्यालय से चीफ फार्मासिस्ट अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि जिले में 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पिछले डेढ़-दो साल से फार्मेसी अधिकारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी फार्मासिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।


भर्ती के लिए विभाग को मांग भेजी
एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट फार्मेसी अधिकारी करनाल के जिला प्रधान राजेश सिंगला ने बताया कि पूरे हरियाणा में 378 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती की मांग स्वास्थ्य विभाग ने एसएस बोर्ड के पास भेजी है। लेकिन जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक जिला अस्पतालों में फार्मेसी विभाग संकट से गुजरता रहेगा। इतनी जिम्मेदारी और काम के बावजूद एचकेआरएन में मिलने वाला वेतन आकर्षक नहीं है। इसी वजह से फार्मासिस्ट इस रास्ते से नौकरी करने को तैयार नहीं होते। 6 फार्मासिस्ट एनएचएम के तहत भी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

इसलिए जरूरी हैं फार्मासिस्ट
फार्मासिस्ट दवाओं के विशेषज्ञ होते हैं। वे दवाओं को वितरित करते हैं, उन्हें रोगियों को सुरक्षित रूप से उपयोग करने के तरीके के बारे में सलाह देते हैं, और दवाइयों की खुराक, प्रभावकारिता और दुष्प्रभावों के बारे में मार्गदर्शन करते हैं। वे डॉक्टरों के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रोगी की दवाएं सुरक्षित और प्रभावी हों। टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की भी पेशकश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें