फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले की मंडियों में खरीद का जोर, भुगतान में विलंब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गेहूं की आवक और खरीद को देखें तो एजेंसियों द्वारा प्रर्याप्त मात्रा में गेहूं खरीदी जा रही है। मगर उठान में ढिलाई के चलते किसानों को भुगतान में देरी हो रही है।
विज्ञापन

अभी तक सिर्फ दो मंडियों में ही भुगतान शुरू हुआ है। आंकड़ों को देखें तो अब तक 14 लाख सात हजार 715 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जिसमें से 12 लाख 67 हजार 33 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। उठान को देखें तो अभी तक चार लाख 750 क्विंटल उठान पूरा हुआ है। जिसके अनुसार 87 प्रतिशत भुगतान जो की 6.1 करोड़ रुपये किया जा चुका है।
दो मंडियों में ही हो रहा भुगतान
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अंबाला सिटी और शहजादपुर मंडी में ही गेहूं की फसल का भुगतान किया जा रहा है। इन दोनों मंडियों में भी खरीद को देखें तो भुगतान की राशि करीब 28.04 करोड़ रुपये बनती है। जिसमें से भी अभी तक छह करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जो की खरीद के अनुसार सिर्फ 23 प्रतिशत बनता है। इसके अलावा हैफेड की ओर से विभिन्न मंडियों के लिए अभी तक 60 करोड़ 95 लाख रुपये की खरीद का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक मंडियों से इतना हुआ उठान
अंबाला छावनी से 33100 , अंबाला शहर से 100860 , नन्यौला मंडी से 10280, मुलाना मंडी से 32830 , साहा मंडी से 38800, बराड़ा मंडी से 58000 क्विंटल का उठान हो चुका है। वहीं केसरी मंडी से 6050, सरधेड़ी मंडी से 1850, उगाला मंडी से 6770, तलहेड़ी मंडी से 14150 क्विंटल, शहजादपुर मंडी से 21390, कड़ासन मंडी से 11000, नारायणगढ़ मंडी से 52820, बेरखेड़ी मंडी 7350 व भरेड़ीकलां से 5500 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें