फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज और कल भी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे, और आधे शहर में बारिश भी हुई, जिसके बाद बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया, हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि रविवार व सोमवार को भी बारिश हो सकती है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ अब जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, जबलपुर, रायपुर, दक्षिणी उड़ीसा होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू कश्मीर पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में 17 से 19 अगस्त के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है लेकिन 20 व 21 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा पश्चिमी हरियाणा के जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इधर, सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये कल से एक डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं, न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें