फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी करने आए युवकों को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 31 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गांव दादुपुर रोड़ान में ट्रांसफार्मर चोरी करने आए दो आरोपियों को ग्रामीणों ने लाठी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, ग्रामीणों ने केस दर्ज करने के विरोध में हंगामा किया और दावा किया कि ट्रांसफार्मर से करंट लगने से उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव दादुपुर में खेतों से लगातार ट्रांसफार्मर चोरी हो रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने खेतों में पहरा देना शुरू कर दिया है। कुछ ग्रामीण सोमवार रात को ठीकरी पहरे पर थे। जब खेतों की लाइन का बिजली कट हुआ तो लोगों को चोरों का शक हो गया। ग्रामीण उस खेत तक पहुंच गए। उन्होंने देखा कि वहां पर चार आरोपी चोरी के प्रयास में लगे थे। ग्रामीणों को देखकर वे धान की फसल में छिपकर भागने लगे। इस दौरान काफी दूर जाकर दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की, जिससे मौत होे गई। मृतकों की शिनाख्त संतराम (29) निवासी बनकटिया गांव, मोतीराज थाना, गोंडा जिला (यूपी) और प्रकाश (32) निवासी सदगाला गांव, बबूबड़ी थाना, मधुबनी जिला (बिहार) के रूप में हुई है। हालांकि, ग्रामीण ईश्वर सिंह, रामकुमार, केहर सिंह, मालूराम, होकम सिंह, मेघराज नंबरदार, रीतुराज, चंदा सिंह सहित अन्य ने दावा किया कि शायद करंट लगने से उनकी मौत हुई हो? अलसुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि दोनों के शवों को गांव से बरामद किया गया है। पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में युवकों के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। उधर, जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी कि ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया तो वे सदर थाने में पहुंच गए। वे पुलिस के खिलाफ रोष जाहिर करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब पुलिस चोरों को पकड़ती है तो वाहवाही लूटती है, लेकिन ग्रामीणों ने चोर पकड़े तो वह उन पर केस दर्ज करने में लगी है। 

खेत से मिली शराब की बोतलें
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी जिस जगह पर बैठे थे, वहां पर शराब की बोतलें मिली हैं। इससे अंदाजा है कि आरोपियों ने शराब पीकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। आरोपी कपड़े उतार कर बैग में डाल रखे थे और निकर पहनकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी सिर्फ कॉपर के ट्रांसफार्मरों को निशाना बना रहे थे। तीन दिन पहले भी तीन ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। ग्रामीणों को अंदेशा था कि वह चोरी करने दोबारा भी आएंगे। इसलिए ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए ठीकरी पहरा दे रहे थे।
विज्ञापन


--------
प्राथमिक दृष्टया यह हत्या का मामला है। युवकों के शरीर पर चोटों के निशान हैं। अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। दूसरा, यह भी लग रहा है कि युवक खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी करने आए थे और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। हत्या कैसे की गई है, इसकी तफ्तीश जारी है। 
विज्ञापन

-प्रतीक कुमार, सदर थाना प्रभारी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें