फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में आठ दुकानों में चोरी, बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात कस्बे की आठ दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने एक के बाद एक दुकानों से हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जैसे ही दुकानदारों को चोरी की घटनाओं का पता लगा तो गुस्साए लोगों ने दुकानें बंद कर नीलोखेड़ी-ढांड वाया कारसा डोड रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम में सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बाद में थाना प्रभारी कंवर सिंह ने जल्द चोरों को काबू करने का आश्वासन देकर दुकानदारों को शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि ओर मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब निगदू मेन मार्केट में अज्ञात चोरों ने आठ दुकानों के ताले चटकाए। इसमें पांच दुकानों से बैटरी, एक बूट हॉउस और कबाड़ी की दुकान से हजारों की नकदी पर हाथ साफ किया गया। चोरी होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी कर जाम लगाया। सूचना मिलते ही निगदू थाना एसएचओ कंवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर रोष प्रकट कर रहे दुकानदार राजेश, कमल कुमार, अमन, किशोर ने कहा कि पिछले माह 18 जून को भी निगदू में 7 दुकानों के ताले तोड़ बैटरियां चोरी की गई थीं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। एक घंटा जाम लगने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोला।
विज्ञापन

इन दुकानों में हुई चोरी-
1. पारस बूट हाउस से 7 हजार नकदी, चार-पांच जूते चोरी
2. गुुरुनानक सीमेंट स्टोर निगदू -1 बैटरी
3. हरियाणा सब्जी भंडार - 1 बैटरी
4. कतर सैलून - 2 बैटरी
5. ललित ऑटो सेन्टर -1 बैटरी
6. धीमान फर्नीचर हाउस - 1 बैटरी
7. नरेश इलेक्ट्रिक - 1 बैटरी
8. बाली बर्फ वाले के दो गल्लों को तोड़ आठ हजार की नकदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें