जुंडला। तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।
कतलाहेडी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद 11 जून को बाइक से जुंडला बाजार आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक ही हालत में सुधार न होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। पीड़ित ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संवाद