इंद्री। गांव मुरादगढ़ में घर के नजदीक ही दंपती की बाइक दीवार से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। मृतक के भाई ओमपाल ने बताया कि रोकी कुमार (32) अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर इंद्री कुछ सामान लेने गया था। लौटते समय गांव में ही घर के समीप मोड़ पर बाइक दीवार से टकरा गई। सिसे रोकी और उसकी पत्नी को चोट लग गई। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां रोकी की मौत हो गई। संवाद