फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पत्नी को लेने गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दिलावरा गांव से कांशी राम कॉलोनी, दिल्ली रोड, सहारनपुर पत्नी लेने गया एक युवक लापता हो गया। सुरजभान ने सदर थाना पुलिस को बताया कि गांव की ही डोली नाम की एक महिला रिश्ते करवाने का काम करती है। वह भी अपने बेटे नीटू की शादी करवाना चाहता था तो उसने गांव की महिला होने के नाते उससे बातचीत की। उसने शादी करवाने के लिए 1.40 लाख रुपये देने की बात कही। फिर वह भी रुपये देने पर राजी हो गया। इसके बाद डोली ने उसे पूनम, विनोद, संदीप व राजबीर निवासी कांशी राम कॉलोनी दिल्ली रोड सहारनपुर से मुलाकात करवाई और डोली के कहने पर उसने पूनम व राजबीर को 50-50 हजार रुपये, विनोद व संदीप को 20-20 हजार रुपये दिलवा दिए। सभी ने कहा कि वह उसके बेटे का रिश्ता करवा देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 10 सितंबर को सुमन नाम की लड़की से कांशी राम कॉलोनी, दिल्ली रोड, सहारनपुर में अपने घर पर शादी करवा दी। इसके बाद वे लड़की को लेकर दिलावरा गांव आ गए। 13 सितंबर को चारों उनके घर आए और कहा कि वे सुमन को एक-दो दिन के लिए अपने साथ लेकर जाना चाहते हैं, वे बाद में उसे यहीं छोड़ देंगे। फिर वे सुमन को ले गए, लेकिन तीन-चार दिन बीतने के बाद भी सुमन को छोड़कर नहीं गए और टाल-मटोल करते रहे। इसी तरह काफी समय निकाल दिया। इसके बाद और रुपये मांगने लगे। 10 नवंबर को उसके बेटे को आरोपियों ने उसे बुलाया और कहा कि सुमन को भेज देंगे। इसके बाद उसका बेटा नीटू घर से 20 हजार रुपये लेकर उक्त आरोपियों के पास गया, लेकिन आज तक वापस नहीं आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें